अंतर्राष्ट्रीय

दुबई : बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, चोरी के आरोप में मच गया हड़कंप

दुबई: मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ फेम और सिंगर अब्दू रोजिक को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए जाने की खबर से उनके फैंस में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दू पर चोरी का आरोप लगा है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन पर किस वस्तु की चोरी का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अब्दू रोजिक शनिवार सुबह लगभग 5 बजे मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचे थे। जैसे ही वह एयरपोर्ट पर उतरे, उन्हें स्थानीय अथॉरिटीज़ ने रोक लिया और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इस घटना की पुष्टि खुद अब्दू की मैनेजमेंट टीम ने की है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि अब्दू पर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

 

अब्दू रोजिक एक ताजिकिस्तानी सिंगर हैं, जो अपने छोटे कद और दमदार आवाज़ के लिए दुनियाभर में पहचाने जाते हैं। भारत में उन्हें ‘बिग बॉस 16’ के जरिए खासा लोकप्रियता मिली। उनके मासूम अंदाज़ और साफ दिल ने करोड़ों भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया था।

 

मैनेजमेंट कंपनी का कहना है कि वे अब्दू की कानूनी सहायता कर रहे हैं और जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल अब्दू को पुलिस कस्टडी में रखा गया है और जांच जारी है। फैंस सोशल मीडिया पर अब्दू के समर्थन में सामने आ रहे हैं और उनके जल्दी रिहा होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में आगे क्या नया मोड़ आता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button